फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Refusal to show movie

फिल्म दिखाने से इंकार

Wed, 24 Jan 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 24 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Refusal to show movie
police - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। बृहस्पतिवार को पद्मावत फिल्म जहां पूरे देश में रिलीज हो रही हैं। वहीं कैराना के तीनों सिनेमा मालिकों ने अपने सिनेमा में फिल्म लगाने से इंकार कर दिया है। बृहस्पतिवार को विवादित फिल्म पद्मावत पूरे देश में रिलीज हो रही है। कैराना में तीन सिनेमा नीरज, रामा और मनीष पैलेस है। फिल्म पद्मावत के विरोध को देखते हुए पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। वहीं बुधवार को कोतवाली में तैनात एसएसआई अमन सिंह व एसआई शौकेंद्र पाल तीनों सिनेमा के मालिकों से मिले तथा फिल्म उनके सिनेमा में चलाने के बारे में बात की।
विज्ञापन



जिस पर तीनों सिनेमा के मालिकों ने पुलिस को बताया कि वो कल अपने सिनेमा में पद्मावत फिल्म नहीं चला रहे हैं। एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि तीनों सिनेमा में कल पद्मावत नहीं चलेगी। फिल्म की रील आने के बाद सिनेमा पर सुरक्षा लगाई जाएगी। नीरज सिनेमा के ठेकेदार रोशन ने बताया कि उन्होंने फिल्म बुक करने के लिए अपना आदमी भेजा था, लेकिन अभी फिल्म बुक नहीं हुई है।
विज्ञापन


फिल्म का करेंगे विरोध
बाबरी। गांव हिरनवाड़ा में पद्मावत फिल्म को रिलीज करने के विरोध में बैठक की गई। राजपूत बिरादरी द्वारा इस फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने का भी विरोध करने का निर्णय लिया गया। ठाकुर लाखन सिंह के आवास पर हुई बैठक में सभी सदस्यों ने फिल्म पद्मावत के रिलीज होने का विरोध करते हुए सेंसर बोर्ड पर अनेक आरोप लगाए। उन्होंने फिल्म न देखने की अपील की। इस मौके पर मौजूद रहे ठाकुर सोनू पुंडीर, प्रवीण पुंडीर, ठाकुर लाखन सिंह पुंडीर, डॉ. बसंत पुंडीर, पंकज, मनीष, शुभम, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed