फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Redress public grievances qualitatively: ADG

जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण : एडीजी

Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Redress public grievances qualitatively: ADG
शामली में पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवाल।
शामली। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने बुधवार को जिले में पहुंचकर पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों की बैठक ली और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उनका राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से सत्यापन कराएं। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी राजीव सभरवाल सुबह पुलिस लाइन पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद गार्द सलामी ली। परिवहन शाखा का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिन गाड़ियों में जो भी कमियां हैं, उनकी मरम्मत कराकर फिट रखें। आरमरी का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों के रखरखाव बेहतर रखने के निर्देश दिए। यूपी 112 का निरीक्षण करते हुए उन पर तैनात पुलिसकर्मियों से बलवा ड्रिल कराकर उनके द्वारा दंगा पर नियंत्रण व खुद का बचाव करने की परख की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पहुंचकर अभियोजन शाखा व अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद पेंशनरों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जनप्रतिनिधि एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली आदि से वार्ता की। इसके बाद एडीजी ने थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, बाहरी लोगों का सत्यापन, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने आदि निर्देश दिए। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सात दिन के अंदर हर हाल में किया जाना चाहिए और निस्तारित समस्याओं का राजपत्रित अधिकारियों से सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना, सीओ कैराना, सीओ थानाभवन, प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

- एडीजी ने थानाभवन थाने का किया निरीक्षण

थानाभवन। एडीजी राजीव सभरवाल ने बुधवार देर शाम को थानाभवन थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। गहनता से निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाने के अभिलेखों में कमी पाये जाने पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर व थाना प्रभारी दिलीप कुमार शर्मा को दिशा निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर चार्ट में 2021 दिसंबर व 2022 जनवरी का लेखा अंकित न होने पर हेड मोहर्रिर को दिशा निर्देश दिए। थाने पहुंचने पर एडीजी को सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने परेड संतरी से सवाल जवाब किये। संतुष्ट न होने पर उन्होंने थाना प्रभारी को समय समय पर गार्द को रिहर्सल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed