फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Recovery in the name of getting installment of PM Housing Scheme

पीएम आवास योजना की किश्त दिलाने के नाम पर वसूली

Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of getting installment of PM Housing Scheme
थानाभवन (शामली)। कस्बे के मोहल्ले शाहविलायत और हाफिज दोस्त के करीब 12 लोगों ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय पहुंचकर स्थानीय सभासद और अन्य लोगों पर प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त दिलाने के नाम पर रकम वसूूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम देने के बाद भी उनकी किश्त नहीं आई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पात्र परिवार को सरकार की ओर से तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये जारी किए जाते हैं। कस्बे में फिलहाल अधिकांश पात्र परिवारों को दो किश्तों के रूप में क्रमश: 50 हजार व डेढ़ लाख यानी दो लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। अब लाभार्थियों को तीसरी किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की रकम भेजी जानी है। रविवार को कैंप कार्यालय में शिकायत करते हुए मोहल्ला शाहविलायत निवासी वहीदा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त के लिए उनसे सभासद और उनके साथ एक अधिकारी ने तीन हजार रुपये लिए। मोहल्ले की ही अफसाना ने पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया, जबकि मोहल्ला हाफिजदोस्त निवासी रुबीना ने तीन हजार और नौशादा ने पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। इसके अलावा यासीन ने साढ़े छह हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने बताया कि इन लोगों ने कहा था कि रकम देने पर उनकी किश्त भेज दी जाएगी। मगर, उनकी किश्त के पैसे नहीं आए हैं। नगर पंचायत चेयरमैन रफत परवीन का कहना है कि ये मामला उनके संज्ञान में नही है। यदि ऐसा हुआ है तो प्रशासनिक स्तर से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर 12 लोग शिकायत लेकर आए थे। सोमवार सुबह मंत्री जी थानाभवन आ रहे हैं। इन लोगों को मंत्री जी से मिलवाया जाएगा और उनके स्तर से ही इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र त्यागी, पीआरओ गन्ना मंत्री सुरेश राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उनके पास शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो लोग भी इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed