फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Real property of a characterful young nation: Guru Dutt

चरित्रवान युवा राष्ट्र की असली सम्पत्ति: गुरुदत्त- --लांक गांव में आर्य समाज का वार्षिकोत्सव संपन्न-

Sun, 20 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Real property of a characterful young nation: Guru Dutt
आर्य समाज लांक के वार्षिकोत्सव के समापन पर यज्ञ में आहुति डालते हुए आर्यसमाज के पदाधिकारी-यजमान - फोटो : SHAMLI
चरित्रवान युवा राष्ट्र की असली संपत्ति : गुरुदत्त
विज्ञापन

शामली। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि जीवन में सत्य ज्ञान के प्रकाश को वैदिक संस्कृति अपनाएं। चरित्रवान युवा राष्ट्र की असली संपत्ति है।

शनिवार को लांक गांव में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि पाखंड, अंधविश्वास, कुरीतियों के अंधकार को मिटाने के लिए गांव-गांव में वैदिक ज्योति के दीपक जलाए। चरित्र और आचरण जीवन की अमूल्य संपदा है। वेदानुकूल आचरण में ही जीवन का कल्याण संभव है। महर्षि दयानंद के आदर्शों और सिद्धांतों से समाज और राष्ट्र सुदृढ़ बनेगा। युवा शक्ति आहार, व्यवहार और आचरण की पवित्रता से श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करें। बागपत छपरौली से आए डॉ भोपाल सिंह आर्य ने कहा कि आत्मा के अनुकूल आचरण करने से आनंद और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शुकतीर्थ से आए स्वामी सत्यवेश ने कहा कि समाज में वेदों की नवचेतना जाग्रत कर ऋषि दयानंद ने सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन किया। जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने कहा कि यज्ञ से बच्चे संस्कारित बनते हैं। प्रधानाचार्य रणधावा मलिक ने कहा कि वेदों की शिक्षा जीवन में सत्य, नैतिकता का प्रकाश फैलाती है। भजनोपदेशक पंडित नरेश निर्मल देशभक्ति, समाज सुधार के प्रेरक भजन सुनाए। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान बीरबल आर्य, मंत्री लक्ष्मी चंद आर्य, बाबूराम प्रधान, नोबत सिंह, वेदमुनि, रण पाल आर्य, सहंसर ब्रह्मचारी, यशपाल आदि मौजूद रहे। वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां देकर राष्ट्रीय कल्याण की प्रभु से प्रार्थना की। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed