रज्जाकनगर के हैंडपंप ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रजाक नगर में पानी के लिए लगे सभी 25 हैंडपंप बंद हो चुके हैं। जिस कारण गांव के लोग व पशु पानी के लिए बेहाल हैं। गांव में मंदिर में लगा एक हैंडपंप ही चल रहा है।
जिस पर पूरे गांव के लोग आश्रित हैं। इस नल पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। ग्राम प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि गांव में लगे नलों को रिबोर कराने के लिये कई बार बीडीओ ऊन को लिखित में शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब डीएम से मामले की शिकायत की गई। इस दौरान सुरेंद्र, जयसिंह, जयपाल, सोहनबीर, रगबीरा, राजबीर, रामपाल, बिरम, रामधारी, इंद्रपाल, धर्मदास, सुभाष आदि डीएम से मिले और हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की।