फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ravi's last rites were performed in the presence of police.

पुलिस की मौजूदगी में हुआ रवि का अंतिम संस्कार

Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ravi's last rites were performed in the presence of police.
पुलिस की मौजूदगी में हुआ रवि का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। सोमवार को काठा नदी में मिले रवि के शव का मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। पीड़ित परिजनों के करनाल हाईवे पर शव रखकर धरना-प्रदर्शन की आशंका ने पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुला रखे थे। अंतिम संस्कार के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान से शनिवार को लापता 35 वर्षीय रवि का शव सोमवार को अलीनगर मार्ग पर स्थित काठा नदी में मिला था। रवि की पत्नी मीनू ने रविवार को ही पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देते हुए अमित, मनीष निवासी गण मोहल्ला सैदमीर और राहुल फाइनेंसर निवासी रंगाना पर शक जाहिर किया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव सोमवार रात करीब 10:30 बजे मोहल्ला कानूनगोयान में स्थित उनके आवास पर लाया गया। तीनों आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के बाद भी घटना का खुलासा न होने से पीड़ित परिजन आक्रोशित थे। इसलिए उन्होंने मंगलवार की सुबह को शव करनाल हाईवे पर रखकर धरना-प्रदर्शन की योजना बना ली थी।
विज्ञापन

जब यह सूचना पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। सुबह करीब 9 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद व व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मित्तल और भाजपा जिलाध्यक्ष भी पीड़ित के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों को समझा-बुझाकर शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया। पुलिस ने होली कलर चौक पंजाब नेशनल बैंक के पास और बस स्टैंड पर भी फोर्स तैनात कर रखी थी। अंतिम संस्कार के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों का अहम सवाल
पीड़ित परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने बताया था कि रवि शराब पीने के बाद बेहोशी की हालत में ऊन रोड पर मोदी हलवाई की दुकान के सामने नाले में गिर गया था। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर उसका शव करीब डेढ़ किमी दूर अलीनगर के पास काठा नदी में कैसे मिला। उसे किसने और क्यों मारा। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजनों के शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed