{"_id":"683efc5a37bdd6200e03f843","slug":"rats-gnawed-away-electricity-for-eight-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-143173-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चूहे ने कुतर डाली आठ घंटे की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चूहे ने कुतर डाली आठ घंटे की बिजली
विज्ञापन
शामली/ कैराना/ कांधला/ जलालाबाद। शहर के गगन विहार मोहल्ले में मंगलवार को तड़के चूहे की करतूत के कारण आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। लोगों को पेयजालापूर्ति भी नहीं मिल सकी। शहर और देहात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लो वोल्टेज और बिजली कटौती के कारण लोग परेशान रहे।
फरवरी और मार्च माह में जहां 65 से लेकर 80 मिलियन यूनिट तक बिजली की खपत जिले में हुई वहीं अप्रैल में 30 और मई में 150 मिलियन यूनिट तक खपत पहुंच गई है।
शहर के गगन विहार मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानक ही बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
मामले की सूचना पाते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि चूहे ने ट्रांसफार्मर के अंदर के तार काट दिए थे, जिसके कारण आपूर्ति गुल हुई। टीम के काफी प्रयास के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। करीब आठ घंटे बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
जेई सौरभ कुमार ने बताया कि चूहे के कारण आपूर्ति गुल हुई थी। प्रयास है कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए। इसके अलावा तहसील फीडर, वर्मा मार्केट, बुढ़ाना रोड की आपूर्ति भी गुल रहने के कारण लोग परेशान रहे।
कैराना, कांधला, जलालाबाद में हर रोज दिन के समय तीन घंटे से अधिक कटौती की जा रही है। फाल्ट आने पर भी आपूर्ति बाधित रहती है। लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
- यह बोले लोग
- आए दिन हो रही बिजली गुल
गगन विहार के रहने वाले पवन का कहना है कि आठ घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति गुल रहने के कारण लोग परेशान रहे। आए दिन बिजली कटौती से परेशानी हो रही है।
- स्थाई समाधान हो
नवनीत कुमार का कहना है कि ऊर्जा निगम बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है मगर समाधान फिर भी नहीं किया जा रहा है।
गगन विहार के रहने वाले ओमपाल का कहना है कि आपूर्ति गुल रहने से खाना भी खराब हो गया। इनवर्टर के जवाब देने से गर्मी में परेशानी हुई।
विनोद कुमार का कहना है कि ऊर्जा निगम को जर्जर बिजली के तारों और पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलना होगा, इसके बाद ही बिजली कटौती से निजात मिल सकती है।
- जिले में यह है बिजली आपूर्ति का शेडयूल
लगातार हो रही प्रचंड गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है। ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खामी के कारण बिजली घंटोंं तक गुल रहती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों का आंकड़ा भी हर रोज 50 के पार पहुंच गया है। ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे तक आपूर्ति देने के आदेश दिए हुए हैं। मगर शहरी क्षेत्र में मुश्किल से 14 से 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। जिसमें फॉल्ट, लो वोल्टेज, लगातार ट्रिपिंग भी शामिल है।