{"_id":"56f040604f1c1ba919f14d24","slug":"ration-of-consumers-unleashes-ire","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन नहीं मिलने की समस्या को निपटाने के लिए हुए समाधान शिविर में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पालिका चेयरमैन ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया ।
कस्बा कांधला में काफी समय से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालक पर राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए सोमवार को नगर पालिका परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या के समाधान कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान और पालिका चेयरमैन हसन ने लोगों को शांत करते हुए कस्बे के सभी राशन डीलरो को वहां बुलवाया।
विज्ञापन
उनके समक्ष ही उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए कि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा और राशन मांगने पर अभद्रता की जाती है। कुछ लोगों का आरोप था कि उनके नाम ही लिस्ट से काट दिए गए हैं।
इस पर राशन डीलरों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम शासन से आई लिस्ट में है। मनीष चौहान ने संबंधित अधिकारी से वार्ता कर लोगों की समस्या के समाधान के बारे में वार्ता की। चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त समस्या का समाधान कराया जाएगा।