फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ration distribution of the second cycle will be done till June 30

30 जून तक होगा दूसरे चक्र का राशन वितरण

Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution of the second cycle will be done till June 30
शामली/जलालाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जून माह का द्वितीय चक्र का खाद्यान्न 30 जून तक वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि अंत्योदय कार्डों पर 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल प्रति कार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल प्रति यूनिट निशुल्क दिया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को माह अप्रैल, मई एवं जून की तीन किलो चीनी का भी वितरण किया जाएगा। चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। ऐसे कार्ड धारक जिनका अंगूठा मशीन में मैच नहीं हो पाया है, उन्हें 30 जून को मोबाइल फोन पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से राशन वितरण कराया जाएगा। वितरण नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जलालाबाद कस्बे में राशन दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 30 जून तक राशन का वितरण होना है। कोटेदारों द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशों के अनुपालन के तहत टोकन व्यवस्था लागू नहीं करने से कार्ड धारकों की भीड़ दुकान पर लगी रही। खाद एवं रसद विभाग ने सोशल डिस्टेंसिंग, टोकन सिस्टम, ई-पॉस मशीन का उपयोग करने से पहले दुकान पर उपलब्ध सैनिटाइजर या साबुन, पानी से हाथ साफ करना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन
शामली। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि तीन दिसंबर 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस पर सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए दिव्यांगों के आवेदन 15 जुलाई तक आमंत्रित किए जाते हैं। पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी के लिए वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed