फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ration dealers raised the demand for increasing dividend and solving problems

Shamli News: राशन डीलरों ने उठाई लाभांश बढ़ाने और समस्याओं के समाधान की मांग

Wed, 16 Jul 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ration dealers raised the demand for increasing dividend and solving problems
कलक्ट्रेट में धरना देते राशन डीलर। राशन डीलर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जनपद के राशन डीलरों ने पूर्व का बकाया भुगतान, खाद्यान्न पर लाभांश बढ़ाने और फीडबैक प्रणाली में सुधार सहित कई मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो अगस्त माह में वितरण कार्य तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा।
डीलरों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में मोबाइल फोन के जरिए लिया जाने वाला फीडबैक भ्रामक साबित हो रहा है। कई बार लाभार्थी की जगह कोई और व्यक्ति फोन उठा लेता है, जिससे गलत जानकारी दर्ज होती है और उसी आधार पर जांच शुरू हो जाती है, जो डीलरों के शोषण का कारण बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न पर लाभांश 90 रुपये प्रति क्विंटल और चीनी पर 70 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, जबकि हरियाणा, गोवा और दिल्ली में यह लाभांश 200 रुपये तक है। यूपी के डीलरों को भी अन्य राज्यों की तर्ज पर लाभांश दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलरों ने वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने, सत्यापन अधिकारी, वितरण अधिकारी व स्टॉक रजिस्टर की अनिवार्यता समाप्त करने, एमडीएम और आईसीडीएस के खाद्यान्न पर भी एनएफएसए की तरह कमीशन देने आदि की मांगें भी उठाई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अगस्त माह में तीन दिन तक राशन वितरण को स्थगित कर विरोध जताया जाएगा।
मौके पर सतीश कुमार, विनोद, श्याम सिंह, राजेन्द्र, रविता, दयानंद, लोकेश, इलियास, मुकेश, ब्रजमोहन शर्मा, सेवाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed