फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh organized children's camp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया बाल शिविर का आयोजन

Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh organized children's camp
जलालाबाद। क्षेत्र के ग्राम नोजल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया। शिविर में थानाभवन खंड के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन विभाग प्रचारक रामशंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

शिविर में उदयवीर ने अपने बौद्धिक में भारतीय संस्कृति की कहानी सुनाकर बच्चों में अच्छे संस्कार की उत्पत्ति हो, इस विषय पर प्रकाश डाला और बताया की बच्चों में संस्कार रोपण के लिए बाल्यावस्था में ही सबसे उपयुक्त आयु है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से ही युवकों व बच्चों में संस्कार रोपण करता है। उन्होंने बताया कि संघ ऐसे लोगों से चलता है जो होते हैं, लेकिन दिखते नहीं। बाल शिविर में बोरी दौड़, नींबू दौड़, रस्सी कूद, खेल के साथ साथ शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें। ऐसे गीतों से नई ऊर्जा का संचार उत्पन्न हुआ। वर्ग में जिला प्रचारक विराट, नगर प्रचारक प्रियांशु, खंड कार्यवाह परीक्षित कुमार, शारारिक प्रमुख पुष्कर कुमार, बौद्धिक प्रमुख अश्वनी कुमार, सूर्य प्रताप, शुभम, संदीप आदि थानाभवन खंड के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed