{"_id":"6769b2a8eba591993801d404","slug":"rapid-firing-on-young-man-on-suspicion-of-being-an-informer-shamli-news-c-26-1-smrt1048-133992-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुखबिरी के शक में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुखबिरी के शक में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Tue, 24 Dec 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली कोतवाली में ई रिक्शा से पहुंचा हमले में घायल आफताब। संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलंदरशाह पंसारियान में मुखबिरी करने के शक में कार व बाइक पर आए 12 से ज्यादा लोगों ने युवक से मारपीट कर कई राउंड फायरिंग की। पैर में गोली लगने से युवक घायल हुआ है। फायरिंग से दहशत फैल गई। घायल के भाई की तरफ से दो आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला पंसारियान निवासी आफताब सोमवार दोपहर कलंदरशाह में दुकान के बाहर खड़ा था। उसी दौरान कार व बाइकों पर आए 12 से ज्यादा लोगों ने हमला कर मारपीट की और तमंचों के बट से पीठ पर वार किए। इस दौरान आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें मोहल्ले में दहशत बन गई।
आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। आफताब ने बताया कि फायरिंग के दौरान एक पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को परिजन ई-रिक्शा में लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद गोली की जांच के लिए एक्सरे कराने के लिए भेज दिया। आफताब का कहना है कि आरोपियों ने उसके भाई द्वारा पुलिस की मुखबिरी करने के शक में उस पर हमला किया है।
पुलिस ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की गई है। पैर में गोली लगने की पुष्टि एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। घायल के भाई समीर की तहरीर पर राकिब निवासी गांव मन्ना माजरा और लाल्ला निवासी नौकुआं रोड शामली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, आरोपी पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने की चर्चा है। हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।