{"_id":"648f1e67cf11d3edda003168","slug":"rape-victim-pastes-escape-poster-on-house-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4579-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुष्कर्म पीड़िता ने मकान पर चस्पा किया पलायन का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुष्कर्म पीड़िता ने मकान पर चस्पा किया पलायन का पोस्टर
Mon, 19 Jun 2023 02:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:31 PM IST
सार
शामली के चौसाना कस्बा निवासी एक परिवार ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से तंग आकर गांव से पलायन करने का पोस्टर चस्पा किया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली के चौसाना कस्बा निवासी एक परिवार ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से तंग आकर गांव से पलायन करने का पोस्टर चस्पा किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर मामला दबा दिया।
विज्ञापन
महिला ने 13 अप्रैल को बागपत निवासी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर करने के बाद छोड़ दिया। केस की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक एक दिन भी जांच के लिए पीड़िता के घर नहीं आए और न ही घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पीड़ित ने जांचकर्ता से संपर्क किया तो मौके पर आने का दिलासा देकर थाने से चलता कर दिया। जांचकर्ता की मंशा भापकर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
डीआईजी स्तर पर भी शिकायत की गई थी, लेकिन न्याय नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर पलायन का पोस्टर चस्पा किया है। महिला के पति का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित आत्मदाह करेंगे।
महिला की शिकायत पर मामले को दर्ज किया गया था। जांच में महिला के आरोप गलत पाए गए। पोस्टर चस्पा करने की जानकारी नहीं है। -अनिल कपरवान, एसएचओ झिंझाना