{"_id":"667b66422939983e310d9c74","slug":"rape-accused-dies-uproar-at-the-house-of-the-accused-of-beating-him-shamli-news-c-26-1-sal1002-123431-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुष्कर्म के आरोपी की मौत, पीटने के आरोपियों के घर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुष्कर्म के आरोपी की मौत, पीटने के आरोपियों के घर हंगामा
Wed, 26 Jun 2024 06:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना में मृतक के घर पर लगी भीड
शामली/झिंझाना। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी ने मेरठ के अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया। पांच दिन पहले ही दुष्कर्म के आरोपी को कुछ लोगों ने अपहरण कर पीटा था। मृतक युवक के गुस्साए परिजन शव को मेरठ से लेकर सीधे आरोपियों के घर पहुंचे और खूब हंगामा किया। पुलिस से भी परिजनों की खूब नोकझोंक हुई। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
दरअसल, लपराना गांव के सावन (22) पर एक किशोरी को बहला-फुसाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। आरोपी जमानत पर छूट गया था। 20 जून को वह बनत के निकट शामली तहसील में गुंडा अधिनियम के मामले में तारीख पर गया था। आरोप है कि वहां से लौटते समय युवक का अपहरण कर लिया गया था और बंधक बनाकर पूरी रात पिटाई की थी। दूसरे दिन सुबह उसे घर के बाहर गंभीर हालत में फेंक दिया था।
पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया था। युवक का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा था। युवक पक्ष की तहरीर पर 11 के खिलाफ शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे सावन ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन सावन के शव को लेकर सीधे आरोपियों के घर के बाहर पहुंचे और शव को रखकर खूब हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी 11 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। साढ़े सात से लेकर रात नौ बजे तक परिजनों ने हंगामा किया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने। पुलिस से भी नोकझोंक हुई। मामले में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की भी मांग की गई। बाद में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और गांव के श्मशान घाट पर ही शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
एसपी अभिषेक का कहना है कि युवक पर हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।