फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rang lagane par bhide

रंग लगाने पर रालोद-भाजपा समर्थक भिडे़

Wed, 15 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
कैराना। होली पर रालोद समर्थकों ने दूसरे समुदाय के भाजपा समर्थक को जबरदस्ती रंग लगा दिया और विरोध करने पर उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों का चलान कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को होली के अवसर पर भाजपा समर्थक इदरीश निवासी आलकला का बेटा उस्मान बस स्टैंड के पास से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रालोद समर्थक पांच युवकों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती रंग लगाने लगे। उस्मान ने जैसे ही विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उस्मान जान बचाकर अपने घर की ओर भागा तो आरोपी भी उसके पीछे पीछे मकान में घुस गए। आरोपियों ने मकान के अंदर पड़ी चारपाई और कुर्सी तोड़ डालीं। मौके पर भीड़ जमा हो जाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। कुछ देर बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन आरोपी युवकों को कोतवाली से छोड़ दिए जाने पर भाजपा समर्थकों में रोष फैल गया। कलस्यान चौपाल पर चौधरी रामपाल ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई और मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने उस्मान की तहरीर पर उपेंद्र, गुरदीप, पंकज, नितिन और
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। भाजपा समर्थकों के रोष को देखते हुए पुलिस ने रात में ही पहले पकडे़ गए तीनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया। 

उधर, इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी गौरव, गुरदीप, नितिन निवासी आलकला का चालान कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed