फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rammehar was killed to avenge the murder of a friend

Shamli News: दाेस्त की हत्या का बदला लेने को की गई थी राममेहर की हत्या

Sat, 12 Aug 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rammehar was killed to avenge the murder of a friend
- आरोपी आशीष की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया
विज्ञापन

- एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया मामले का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी

झिंझाना। क्षेत्र के गांव अलीनगर में दस दिन पूर्व राममेहर की हत्या के मामले में फरार चल रहे गांव के आरोपी आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा,खोखा, कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसने राममेहर की गोली मारकर हत्या की थी।
तीन अगस्त को राममेहर अलीनगर में अपनी मां से मिलने पहुंचा था। तभी गांव के ही आशीष पुत्र राजकिरण ने राममेहर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की बहन सुमन ने आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी आशीष को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया गांव अलीनगर में राममेहर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी आशीष को मेरठ करनाल हाईवे टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार आशीष ने बताया लगभग दो वर्ष पूर्व उसके दोस्त बबलू पुत्र धर्मपाल कश्यप निवासी टिटौली की राममेहर, नीटू और मनोज ने काठा नदी में हत्या कर शव को दबा दिया था। तब से कहासुनी चल रही थी। जिसमें कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन तीन अगस्त को राममेहर मेरे घर आया था, जो मेरी हत्या करना चाहता है। लेकिन उससे पहले ही मैंने उसको गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed