{"_id":"5d9ccea78ebc3e0181673187","slug":"ramleela-in-shamli-shamli-news-mrt447457329","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहंकारी दशानन का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहंकारी दशानन का अंत
विज्ञापन
शामली में हनुमान धाम पर होता पुतला दहन।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहंकारी दशानन का अंत
शामली। विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के हनुमान धाम स्थित रामलीला मंच पर राम और रावण की सेना की बीच युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम ने विभीषण के कहने पर रावण की नाभि में तीर मारकर अहंकारी रावण का अंत कर दिया। इसके बाद मैदान में लगे रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन किए।
शहर के हनुमान धाम स्थित रामलीला मंच पर राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध की लीला का मंचन हुआ। राम और रावण के बीच संवाद हुआ। अहिरावण का वध मंच पर दिखाया गया। इसके बाद प्रभु राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। विभीषण ने राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। उसके सूखने पर ही उसका अंत होगा। इसके बाद जैसे ही राम ने रावण की नाभि में अग्निबाण मारा, अहंकारी रावण का अंत हो गया। इसके बाद मैदान में लगे रावण ,मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले दहन किए गए।
आतिशबाजी बनी आकर्षण का केंद्र
हनुमान धाम स्थित रामलीला का इस बार 50 वां साल था। इसलिए रावण दहन से पहले आतिशबाजी की गई। रंग बिरंगी लाइटिंग, स्काई शॉट, अनार, अशर्फी अनार, कलरफुल आतिशबाजी के अलावा आसमानी राकेट भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका हजारों लोगों ने लुत्फ लिया। इससे पूर्व, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भगवान राम को तिलक किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला कि यहां पर आतंकवाद और भ्रष्टाचार का पुतला फुंकेगा।
विज्ञापन
शामली से ये एक अच्छी पहल है। उत्तर प्रदेश के सीएम ने अयोध्या में दिवाली और मथुरा में होली मनाई। अब से पहले किसी सीएम ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म हो गई है। ये सब योगी राज का असर है। पहले गुंडों के डर से लोग पलायन करते थे। अब कानून के डर से गुंडे पलायन कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह ने कहा कि ये असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इस पर्व पर हमें अपने रावण रूपी अवगुणों का भी अंत करना चाहिए, तभी ये महापर्व सार्थक होगा।
रामलीला में इनका रहा सहयोग
मंदिर हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, जोगेंद्र पाल सेठी, हनुमान सेवा दल के अध्यक्ष सुशील संगल, राजकुमार मलिक, उपेंद्र द्विवेदी, शरद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, उत्तम नामदेव, अजय पाठक, आदेश शर्मा, रमेश धीमान, मनोज मित्तल, बृजमोहन शर्मा, रामेश्वरबच, लालसिंह लचक, दीपक सैनी, सनी सहगल आदि मौजूूद रहे।
सांझी विसर्जन किया
शामली। घरों में शस्त्र पूजन कर दशहरे को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह के समय घरों में शस्त्र और गन्ने का पूजन विधि विधान से किया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक करके जौ के नवरात्र कानों पर रखे। भाइयों ने उपहार किए । घरों में स्थापित सांझी को नदी नहर में प्रवाहित किया गया।
मेला में की खरीददारी
मंगलवार को शहर के श्री हनुमान धाम पर दशहरा मेला आयोजित किया गया। मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। दूर दराज से ग्रामीण बुग्गी में आए थे। हनुमान धाम पर लगे मेेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की और चाट पकोड़ियों का लुत्फ उठाया।