फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ramlala Pran Pratistha: More than two thousand police and PAC personnel will be deployed for peace security

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: शामली में शांति सुरक्षा के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिस व पीएसी के जवान तैनात

Mon, 22 Jan 2024 09:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jan 2024 09:51 AM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शामली जिले में दो हजार से ज्यादा पुलिस और पीएसी के जवान पैनी नजर रखेंगे। शांति एवं सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Ramlala Pran Pratistha: More than two thousand police and PAC personnel will be deployed for peace security
Shamli Police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में श्री रामलला की प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर शामली जिले में शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में दो हजार से ज्यादा पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। जिले को तीन जोन व 11 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। इस दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में भी उत्साह का माहौल है। मंदिरों से लेकर घरों को दीपावली की तरह सजाते हुए तैयारी की गई है। इस दिन जिले में शांति एवं सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए हैं। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया जिले को तीन जोन व 11 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Mandir: केसरिया हुआ शहर, चारों तरफ 'जय श्रीराम' की गूंज, होगी महाआरती और दीप प्रज्ज्वलन

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पुलिस लाइन से लेकर मुख्यालय तक फोर्स तैनात रहेगा। जिलेभर में दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों व पीएसी बल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा क्यूआरटी भी तैनात की गई है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। सभी धार्मिक स्थलों, चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन आदि स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा।

संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों, होटल, ढाबों और धर्मशालाओं पर खास निगाह रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। यूपी हरियाणा सीमा बॉर्डर पर कैराना और बिड़ौली यमुना ब्रिज पर चेकिंग अभियान चलाया गया है।

एएसपी ने बताया सोशल मीडिया पर या अन्य माध्यम से अगर किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट या भड़काऊ भाषण देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक व शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व हल्का इंचार्ज समेत भी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed