{"_id":"65ad7d62a6ce0f3b9901adf9","slug":"the-city-became-saffron-echo-of-jai-shri-ram-all-around-shamli-news-c-26-1-sal1002-15317-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: केसरिया हुआ शहर, चारों तरफ 'जय श्रीराम' की गूंज, होगी महाआरती और दीप प्रज्ज्वलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: केसरिया हुआ शहर, चारों तरफ 'जय श्रीराम' की गूंज, होगी महाआरती और दीप प्रज्ज्वलन
Mon, 22 Jan 2024 09:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:15 AM IST
सार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है। घर बाजार और मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी और फूलमालाओं से सजाया गया है। शामली जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजनों की तैयारी है।
विज्ञापन
शामली रेलवे रोड पर सजा सत्यनारयण मन्दिर
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर भी राममय हो गया है। मूर्ति, पूजन सामग्री, कपड़े, झंडा, लाइट, झालर आदि की बाजारों में दिवाली की तरह रौनक दिखाई दे रही है और प्रतिष्ठान व घरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। चारों तरफ सिर्फ जय श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही है। यही नहीं एडवांस में डीजे से लेकर टेंट की बुकिंग की गई है।
शहर के रेलवे रोड, मैन बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, सराफा बाजार में 22 जनवरी को दिवाली महोत्सव बनाने के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। हनुमान धाम, गुलजारी वाला मंदिर, शिव मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सराफा कारोबारियों द्वारा मार्केट को श्रीराम के रंग में रंग दिया गया।
विज्ञापन
बाजार में दोनों तरफ प्रतिष्ठानों को रामनाम के ध्वज और स्टीकर से सजाया गया है। बाजार में 22 जनवरी को महाआरती और दीप प्रज्ज्वलन करने की तैयारी है। इसके लिए व्यापारियों द्वारा लोगों को आमंत्रण भी दिया जा रहा है। बाजारों में फूलों की भी जबरदस्त मांग है।
हालांकि इस दिन शादी का साया भी बड़ा है। लोगों ने 22 जनवरी के लिए खास तौर पर मुहूर्त निकलवाकर शादियों और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की तारीख निश्चित की है। ऐसे में समस्या यह है कि टैंट, डीजे, एलईडी और फूल मालाएं आदि की कमी हो गई है। टैंट व्यवसायी सुनील कुमार का कहना है कि 30 से अधिक लोगों ने शादियों और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को लेकर बुकिंग कराई हुई है।