{"_id":"624de61f0f870001cc12916a","slug":"rally-taken-out-for-100-enrollment-in-schools-shamli-news-mrt583466897","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए निकाली रैली
विज्ञापन
गांव लिलौन में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली में शामिल बच्चे।
- फोटो : SHAMLI
शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन और प्राथमिक विद्यालय लिलौन नंबर दो ने स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन जागरूकता रैली निकाली गई। शत-प्रतिशत नामांकन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
बीएसए राहुल मिश्रा के निर्देश पर जिले में इस सप्ताह नामांकन मेला चलाया जा रहा है। बुधवार को नामांकन जागरूकता हेतु लिलौन में स्थित दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा और प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को साथ लेकर गांव में नामांकन जागरूकता के लिए रैली निकाली। उपमा शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराना है। इसके साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर उन्हें भी विद्यालय में नामांकित कराना है।
दोनों विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष सलीम और रविता ने अगुवाई करते हुए इस रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को जोड़ा। इस दौरान गांव में प्रधानाध्यापकों द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किया। इस दौरान विद्यालय व सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक लेकर अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया गया।