फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rally for voter awareness ...

मतदाता जागरूकता के प्रति रैली निकाली

Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rally for voter awareness ...
ralli - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगर निकाय चुनाव में मतदाता जागरूकता के प्रति रैली निकाली गई। शुभारंभ डीएम इंद्र विक्रम सिंह और बीएसए चंद्रशेखर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके साथ ही उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा बालिका विद्यालय बनत की छात्राओं के साथ ही कस्बे के कई सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीएम और बीएसए ने सभी बच्चों को अपने अपने परिवारों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


जिसके बाद रैली कस्बे के आजाद नगर, रैैदासपुरी, जवाहर नगर, प्रताप नगर और गांधी नगर कॉलोनी से होते हुए वापस बीएसए कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। जिसमें बच्चों ने बैनर और पोस्टरों के साथ जोर से जोर नारा लगाते हुए सभी काम छोड़, पहले दो वोट का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए से सर्दी शुरु होने के चलते रजाई और गद्दों की व्यवस्था के बारे में पूछा।


जिसके बाद अंदर कस्तूरबा में सफाई के कारण बाहर मैैदान में फैले सामान को लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से इस प्रकार की सफाई केवल रविवार या फिर छुट्टी के दिन ही कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण, डीसी सुभाष, बीएसए चंद्रशेखर, शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed