फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rakhi will reach brothers abroad with waterproof envelope

Shamli News: वाटरप्रूफ लिफाफे से विदेश में भाइयों तक पहुंचेगी राखी, डाकघर में रहेंगे उपलब्ध

Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
सार

डाकघरों से लिफाफों को खरीदा जा सकता है। देश में कहीं भी 20 ग्राम वजन तक की राखियां रजिस्ट्री से भेजने पर बहनों को लिफाफे के अलावा 22 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Rakhi will reach brothers abroad with waterproof envelope
डाकघर से राखी पोस्ट करने के लिए लिफाफा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन पूर्व पर बहनें वाटरप्रूफ लिफाफे में देश-विदेश में रहने वाले भाइयों को भी राखियां भेज सकेंगी। डाक विभाग में वाटर प्रूफ लिफाफे पहुंच चुके हैं। राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के लिए अलग से शुल्क देय होगा।
विज्ञापन


मंडल डाक अधीक्षक बीएल मीणा ने बताया कि मंडल को अभी प्रथम चरण में 300 लिफाफे मिले हैं, जिनमें 100 शामली, 100 बड़ौत, 100 बागपत के डाकघरों को दिए गए हैं। प्रयास रहेगा कि समय पर राखियों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


डाकघरों से लिफाफों को खरीदा जा सकता है। देश में कहीं भी 20 ग्राम वजन तक की राखियां रजिस्ट्री से भेजने पर बहनों को लिफाफे के अलावा 22 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर राखियों के लिए 3000 लिफाफों की मांग की गई थी। बाकी लिफाफों के भी जल्द पहुंचने की संभावना है। लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी हिस्से में भारतीय डाक विभाग का लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाएं ओर हैप्पी राखी लिखवाया गया है। राखियों को समय पर पहुंचाने के लिए सभी डाकघरों में अतिरिक्त कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed