फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rajya Sabha MP and MLC inspected Isopurtil

Shamli News: राज्यसभा सांसद और एमएलसी ने किया इस्सोपुरटील का निरीक्षण

Tue, 06 Jun 2023 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP and MLC inspected Isopurtil
फोटो
विज्ञापन

कांधला। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ सांसद, एमएलसी, भाजपा के आला पदाधिकारी मौजूद रहे।


प्रदेश सरकार ने कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल रखा है। यहां बड़े कामों के लिए करीब दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। गांव में ही गोशाला, अंत्येष्टि स्थल के साथ-साथ महाभारतकालीन शिव मंदिर के विकास के लिए भी 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसके बाद से गांव में निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए। मंगलवार को राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर गांव इस्सोपुरटील में पहुंचे। गांव में चल रहे विकास तीर्थ, धार्मिक पर्यटन स्थल, महाभारत कालीन शिव मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर गोशाला में गोवंश को गुड़ व रोटी भी खिलाई। इस दौरान उनके साथ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह के साथ भाजपा के आला पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed