{"_id":"6a441aec6ce63677cc0adbde","slug":"rajistry-news-shamli-news-c-26-1-sal1012-168736-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना में 44 और ऊन में तीन बैनामे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना में 44 और ऊन में तीन बैनामे हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना/ऊन। ई-रजिस्ट्री बिल वापस लिए जाने के बाद मंगलवार को कैराना तहसील में बैनामा कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। उपनिबंधक कार्यालय में 44 बैनामे हुए, जिससे सरकार को करीब 13 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं ऊन तहसील में तीन बैनामे हुए, जबकि शामली जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों की हड़ताल जारी रहने से पूरे दिन बैनामे का कार्य प्रभावित रहा।
उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ कैराना शाखा के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह ने बताया कि बिल वापस होने के बाद सभी दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर मंगलवार से काम पर लौट आए हैं। कई दिनों से लंबित पड़े बैनामे भी कराए गए। बैनामा कराने पहुंचे लोगों ने हड़ताल समाप्त होने पर राहत जताई।
वहीं ऊन तहसील में सुबह तीन बैनामे होने के बाद अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने फिर से विरोध स्वरूप हड़ताल कर रजिस्ट्री कार्य ठप करा दिया। उधर शामली जिला मुख्यालय पर भी पूरे दिन हड़ताल जारी रही, जिससे एक भी बैनामा नहीं हो सका।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप हनुमत प्रसाद ने बताया कि हड़ताल के कारण दो दिन में करीब 25 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार से शामली, कैराना और ऊन के उपनिबंधक कार्यालयों में बैनामों का कार्य सामान्य गति से शुरू हो जाएगा।