{"_id":"6176ff7a1e67b170ec298665","slug":"raised-the-problems-of-roads-and-drains-shamli-news-mrt5622726162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और नालियों की समस्याओं को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और नालियों की समस्याओं को उठाया
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियो की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें और नालियों की समस्याओं को उठाया गया।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें व नालियों का निर्माण सहित अन्य समस्याओं को उठाया गया। इनके निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त परमहंस मौर्य, सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल, विद्युत निगम, सिंचाई सहित प्रवीन मित्तल, अशोक बंसल आदि उद्योग बंधु मौजूद है।
समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की
शामली। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु की समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए व्यापार बंधुओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
व्यापार बंधुओं द्वारा मुख्य रूप पूर्वी यमुना नहर लोवर खंड शामली/बड़ौत छोटी नहर की पुलिया के चौड़ीकरण, रोडवेज डिपो की स्वीकृत उपरांत भी निर्माण कार्य, नाला पटरी पर अवैध अतिक्रमण, जनपद शामली में मुख्य डाकघर संचालित कराए जाने, पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य समस्याएं बताई गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सिद्धार्थ सौरव डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल समेत अधिकारी एवं व्यापार मौजूद रहे।