{"_id":"645be8ed8094b6b13b062b84","slug":"raised-demand-for-construction-of-industrial-area-road-shamli-news-c-26-1-smrt1047-2837-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र की सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र की सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में डीएम से वार्ता करते उद्यमी
- जिले के उद्यमी डीएम से कलक्ट्रेट मेें मिले, नाले की मरम्मत और सफाई कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। जिले के उद्यमियों ने डीएम रविंद्र कुमार सिंह से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र के पशु पैठ से लेकर कैराना बाईपास तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। जिस पर डीएम रविंद्र सिंह ने बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा से मोबाइल से बात की। सड़क निर्माण कराने और लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए।
बुधवार की शाम छह बजे शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल, आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल समेत प्रमुख उद्यमियों ने कलक्ट्रेट में डीएम रविंद्र सिंह से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि कंडेला औद्योगिक क्षेत्र से पूर्वी यमुना नहर पुल तक आने वाला नाला चौक हो गया है। जिससे कई मेनहोल क्षतिग्रस्त हो गए है, इससे इंडस्ट्रियल एरिया व खेतों में पानी भर जाता है। जिससे उद्यमियों को परेशानी हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र के पास पशु पैठ से कंडेला बाईपास तक पानीपत-खटीमा हाईवे के तीन किमी तक सड़क में काफी गड्ढे हो गए हैं। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चलाना कठिन हो गया है।
उद्यमियों ने तीन किमी तक हाईवे के निर्माण कराने और नाले की सफाई कराने की मांग की। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि उद्यमियों की समस्याएं सुनकर डीएम रविंद्र सिंह ने एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा से मोबाइल से बात की। बाद में उद्यमियाें को डीएम ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया। मतगणना के उपरांत एक मीटिंग बुलाकर बंद नाले की सफाई और मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने डीएम को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर बधाई दी। उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल में मोहित जैन, आशीष जैन, भारत मित्तल, अमित जैन, कमल गोयल, प्रमोद एरन, विशाल गुप्ता आशीष जैन, आलोक जैन आदि मौजूद रहे।