{"_id":"68069644ab78a327f20f9b4f","slug":"raise-a-problem-no-solution-shamli-news-c-26-1-smrt1047-140666-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: समस्या उठाते हैं, समाधान नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: समस्या उठाते हैं, समाधान नहीं होता
विज्ञापन
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में जलभराव और नाला चोक होने के मुद्दे छाए रहे। उद्यमियों ने कहा कि हर बार समस्याएं उठाते हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा। धीमापुरा फाटक पर उपरिगामी पुल का मसला भी उठाया गया। नाला चाोक की जांच के लिए डीएम ने टीम गठित करके मौके पर भेजकर जांच कराई।
सोमवार को विकास भवन के सभाकक्ष में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। साईंमा और लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल ने कहा कि धीमानपुरा रेलवे फाटक पर अंडरपास और उपरिगामी पुल बनाने का मुद्दा उठाया। कहा कि इसके बनने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी लेकिन यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह और रेलवे के सेक्शन इंजीनियर थानसिंह से जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि पहले धीमानपुरा रेलवे फाटक पर काम शुरु किया गया था। व्यापारियों के विरोध के चलते रेलवे की ओर से काम रोक दिया गया था। डीएम ने उत्तर प्रदेश सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग ओर रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त टीम को धीमानपुरा रेलवे फाटक के उपरिगामी पुल अथवा अंडरपास निर्माण के सर्वेक्षण के निर्देश देकर रिपोर्ट तलब की। बैठक में डीएम अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार, विशाल गुप्ता, अंशुल मित्तल, गौरव गोयल अनुराग जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश : विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के बिजली कनेक्शन कराने निर्देश दिए। बैठक में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता उपस्थित नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस के जारी करने निर्देश दिए। उन्होंने युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की।