फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain increased tension in shamli

तेज हवा, झमाझम बारिश ने बढ़ाई परेशानियां

Mon, 12 Feb 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 12 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rain increased tension in shamli
शामली में तेज हवा चलने से गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
शामली में तेज हवा के साथ सोमवार को हुई झमाझम बारिश कई परेशानियां लेकर आई। विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से कई क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही, तो तेज हवा के कारण गेहूं की फसल बिछ गई। वहीं, शहर के कई मोहल्लों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैधशाला के अनुसार जिले में 7.5 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
रविवार की आधी रात के बाद बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे तक झमाझम बरसात हुई। शहर के नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार, मोहल्ला कलंदर शाह, ब्लाक रोड, मोहल्ला पंसारियान, रामसागर में जल भराव से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। शाम चार बजे सूर्य थोड़ी देर के लिए निकला। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, तेज हवा और बरसात के कारण विद्युत लाइनों में फाल्ट हुए, जिस कारण कई क्षेत्रों की आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि हवा से शामली की बुढ़ाना रोड, सिक्का जाने वाली विद्युत लाइन और थानाभवन क्षेत्र में ब्रेक डाउन हुए है। कर्मचारियों को लगाकर विद्युत लाइनों के फाल्ट दूर कराए गए हैं। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 7.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई हैं। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि हवाओं से गेहूं की फसल गिरने से किसानों को नुकसान है। यदि ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल को 30 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी मौसम रहेगा खराब, ओलावृष्टि की संभावना बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम तक बूंदाबांदी और ओला वृष्टि होने की संभावना है। बुधवार को मौसम सामान्य हो जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed