फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain causes trouble, widow's house collapses, underpasses and streets filled with water

Shamli News: बारिश से आफत, विधवा का मकान गिरा, अंडरपास और गलियों में भरा पानी

Mon, 16 Sep 2024 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rain causes trouble, widow's house collapses, underpasses and streets filled with water
शामली। जिले में चौथे दिन रात से लेकर रविवार सुबह तक बारिश हुई। सुबह के समय भी रिमझिम फुहारें चलती रहीं। दोपहर में बारिश थमी और हल्की धूप निकली, लेकिन शाम पांच बजे फिर से तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। रेलवे अंडरपास बारिश के पानी से लबालब रहने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, लिसाढ़ में बारिश के चलते विधवा का मकान गिर गया। वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में चार दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार रात को भी तेज बारिश हुई, जो रविवार सुबह तक चलती रही। इसके बाद दोपहर तक रिमझिम फुहारें कभी हल्की तो कभी तेज चलीं। दोपहर में बारिश थमी और धूप निकली। आसमान में बादल छाये रहने से कभी धूप तो कभी छांव चलती रही। शाम को फिर आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ बादल जमकर बरसे। रेलवे के अंडरपास किरोडी मार्ग, बुढ़ाना रोड, सरस्वती स्कूल के निकट, थानाभवन क्षेत्र में बने अंडरपास बारिश के पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दयानंद नगर गली नंबर दस में बारिश का पानी भरा होने से लोग को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गली में रहने वाले प्रवीण कुमार व सुनील कुमार ने बताया कि कई बार नगरपालिका अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की गई। वार्ड सभासद से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। हर बारिश के चलते गली में पानी भर जाता है। उधर, वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय का कहना है कि पिछली बोर्ड बैठक में इस सड़क के निर्माण का टेंडर पास हो चुका है, मगर सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मकान गिरा, बेघर हुई महिला
गांव लिसाढ़ में बारिश के चलते सुबह निर्मला के मकान की कच्ची छत गिर गई। वह अपने नाबालिग बेटों के साथ रहती है। पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। जैसे तैसे मजदूरी कर अपना और बच्चों का पेट पालती है। अब मकान गिरने से वह बेघर हो गई। ग्राम प्रधान अजित सिंह ने बताया कि विधवा के मकान गिरने की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विधवा का मकान बनाने, आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।
थानाभवन के गांव हिंड के मजरे जगदीशपुर में मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भरने से कीचड़ बना हुआ है। ग्रामीण अरविंद कुमार, ब्रह्म सिंह, रोहताश ने सड़क की मरम्मत और पानी की निकासी की मांग की है।

------
फसलें जमीन पर बिछीं, बिजली आपूर्ति हुई बाधित
बारिश के साथ तेज हवा चलने से ईंख, ज्वार और धन की फसल जमीन पर बिछने से किसानों को नुकसान हुआ है। रामवीर, ओमप्रकाश और रविंद्र का कहना है कि बारिश के साथ हवा चलने से फसलों को नुकसान हुआ है। सब्जी की फसल में पानी भरने से उसके खराब होने की आशंका बन गई है। उधर, बारिश के दौरान शहर में बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed