फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Railways runs two special trains for Delhi-Haridwar on Ganga Dussehra

Shamli News: रेलवे ने गंगा दशहरे पर दिल्ली-हरिद्वार के लिए चलाई दो स्पेशल ट्रेन

Fri, 06 Jun 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Railways runs two special trains for Delhi-Haridwar on Ganga Dussehra
- दो पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देरी से पहुंचीं शामली, यात्री करते रहे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ज्येष्ठ मास के दशहरे पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए रेलवे ने दिल्ली-हरिद्वार के बीच दो स्पेशल ट्रेन दो दिन के लिए चलाई हैं। उधर, दो पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देरी से शामली पहुंचीं, जिस कारण यात्री इंतजार करते रहे।
रेलवे ने हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए बृहस्पतिवार व शुक्रवार के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि स्पेशल ट्रेन संख्या 04307 दिल्ली से 3.50 बजे सुबह चलकर शामली में 5.45 बजे और हरिद्वार पहुंचने का समय सुबह 10 बजे है। हरिद्वार से यही ट्रेन संख्या 04348 बनकर शाम 7.45 बजे चलकर शामली में 11.28 बजे पहुंचेगी और दिल्ली रात दो बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी ये दोनों ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी। ये ट्रेनें दिल्ली से चलकर लोनी, बड़ौत और शामली स्टेशन पर रुकेंगीं। उधर, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली में सुबह 5.15 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है। यह ट्रेन आधा घंटा देरी से शामली पहुंची। उधर, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 9.59 बजे निर्धारित है। यह ट्रेन आधा घंटा देरी से साढ़े 10 बजे पहुंची। ट्रेन देरी से चलने के कारण यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed