{"_id":"67f17c095503a2d1a708d159","slug":"raids-in-delhi-sonipat-in-search-of-the-accused-shamli-news-c-26-1-sal1002-139710-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोपियों की तलाश में दिल्ली, सोनीपत में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोपियों की तलाश में दिल्ली, सोनीपत में दबिश
विज्ञापन
कांधला। एलम के निकट दिल्ली सहारनपुर हाईवे के किनारे 11 दिन पहले होटल संचालक सागर चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दिल्ली, सोनीपत के कई स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। कांधला और दिल्ली पुलिस संयुक्त रुप से आरोपियेां को पकड़ने में जुटी है।
27 मार्च को मिले शव की पहचान दो दिन पहले परिजनों ने सागर चौहान निवासी गांव जखौली थाना राई जिला सोनीपत के रूप में की थी। मृतक अपने दो भाइयों के साथ दिल्ली में होटल को किराये पर लेकर चलाता था। वह 26 मार्च को लापता हुआ था। परिजनों ने दिल्ली के तिलकनगर थाने पर पहले गुमशुदगी और 30 मार्च को अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।
इस मामले में कांधला थाने पर अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज होने के कारण वर्तमान में विवेचना कांधला थाने से की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। क्राइम ब्रांच के अलावा सर्विलांस सेल भी मामले की जांच में जुटा है।