फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raid on the locations of smack smugglers of SOG team

एसओजी टीम की स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापामारी

Tue, 18 Oct 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Raid on the locations of smack smugglers of SOG team
शामली, कांधला। एसओजी टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे के कई स्थानों पर स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापामारी करते हुए मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र में स्मैक का कारोबार तेजी से फैल रहा है, स्मैक के नशे के चक्कर में पड़कर कई युवाओं ने अपनी जान गवां दी है। दर्जनों भर युवक नशा मुक्ति केंद्र में अपना जीवन बिता रहे हैं। नशे के कारोबार पर स्थानीय पुलिस रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने एसपी शामली को शिकायत कर नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी। एसओजी टीम ने कस्बे के कई जगहों पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापामारी करते हुए मौके से एक स्मैक तस्कर को पकड़ लिया। सूत्रों की माने तो पकड़े गए तस्कर के कब्जे से पुलिस ने स्मैक बरामद की है पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने में जुटी हुई है। एसओजी टीम के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से अन्य तस्करों में भगदड़ मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed