फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raid on medical store, filled with medicine samples

Shamli News: मेडिकल स्टोर पर छापा, दवा के नमूने भरे

Thu, 28 Nov 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Raid on medical store, filled with medicine samples
कैराना। औषधि निरीक्षक ने नगर में मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया तो यहां अनियमितताएं पाई गई। दवाइयों के नमूने लिए गए।बुधवार को औषधि निरीक्षक निधि पांडेय ने मोहल्ला दरबारकलां में स्थित राहिब मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने स्टोर के लाइसेंस तथा दवाइयों की गहनता के साथ जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

उनकी छापेमारी की सूचना के चलते अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद कर दिए गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच में राहिब मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मिला है, लेकिन फार्मासिस्ट नहीं मिला। दवाइयों की बिल बुक अपडेट नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर से तीन दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। फिलहाल, स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed