फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rage over low recovery of revenue

राजस्व विभाग अवैध खनन पर नकेल कसे- डीएम ने ली बैठक, राजस्व विभाग की समीक्षा की

Tue, 09 Jul 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rage over low recovery of revenue
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम व एडीएम - फोटो : SHAMLI
राजस्व की कम वसूली पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने राजस्व विभाग को अवैध खनन पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अमीनों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आरसी आदि की वसूली की जाए। उन्होंने विभिन्न तहसील क्षेत्रों की अन्य स्रोतों से प्राप्त राजस्व वसूली कम होने पर असंतोष जताया।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाए। विभाग में लंबित पुराने वाद प्रकरणों का तेजी से निस्तारण करे। विभिन्न प्रकार के विवादित व अन्य मामलों को एसडीएम तत्परता से निपटाए। डीएम ने कहा कि राजस्व अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए समय-समय पर छापेमारी कर कठोर कार्रवाई करे। उन्होंने एसडीएम को अवैध खनन व्यापारियों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप जिलाधिकारियों को सरकारी कार्यालयों में निरीक्षण करने तथा गैरहाजिर कर्मियों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। डीएम ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों का तेजी से निस्तारण करे एंटी भू माफिया धारा 167 की गई कार्यवाही व बेदखली की कार्यवाही पीपी एक्ट के मामलों को त्वरित गति से निपटाएं। उन्होंने चरित्र सत्यापन जैसे कार्यों में एक माह से अधिक लंबित नहीं करने को कहा। अमीनों के माध्यम से शतप्रतिशत आरसी के सापेक्ष वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि अमीनों द्वारा असंतोषजनक कार्य पर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से पात्र अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के 50 हजार के बड़े बकायेदारों की शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक मे एडीएम आनंद कुमार शुक्ल, एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, एसडीएम कैराना अमित पाल, एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार शामली प्रीति सिंह, तहसीलदार कैराना रणवीर सिंह व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed