फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Quarantined 11 Jamati

11 जमातियों का नमूना लेकर घर में क्वारंटीन किया

Mon, 20 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Quarantined 11 Jamati
11 जमातियों को होम क्वारंटीन किया
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागपत जिले से मार्च में लौटे 11 जमातियों का नमूना लेकर उन्हें क्वारंटीन किया है। हालांकि दिल्ली मरकज में जाने से इंकार किया है।
एलआईयू और पुलिस की टीमें अपने मुखबिरों के माध्यम से गांवों में हाल फिलहाल में अपने गांवों में आए जमातियों की जानकारी जुटा रही है। इसी क्रम में एलआईयू को जानकारी मिली कि गांव केरटू के आठ और गांव बेदखेड़ी से तीन लोग बागपत जिले के बड़ौत में जमात में गए थे ,जो मार्च के महीने में ही अपने गांव लौटे हैं। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार को इन गांवों में पहुंची। वेदखेड़ी गांव के तीन जमातियों को भी केरटू ही बुला लिया गया था। केरटू में ग्राम प्रधान के घेर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनकी जांच की । एलआईयू टीम ने भी जानकारी पूरी जुटाई और उनकी हिस्ट्री तैयार की। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने सभी के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड 19 झिंझाना के प्रभारी डॉक्टर अशोक सैनी ने बताया की सभी लोग बागपत जिले के बड़ौत में जमात में गए थे और वहां से मार्च के महीने में लौटे हैं। इनके द्वारा बताया की सभी लोग नौ मार्च को पहले शामली में तैमूरशाह मस्जिद में रुके थे। दस मार्च को मदरसा वाली मस्जिद में रुके। 11 और 12 मार्च को में फूस वाली मस्जिद बड़ौत में रहे हैं। 13 से 14 तक शीशा वाली मस्जिद बावली में रहे हैं। 15 से 19 तक आईशा मस्जिद, 20 से 25 तक शेखू वाली मस्जिद में 26 से 29 तक खडकरी मस्जिद में रहे हैं। इसके बाद अपने गांव केरटू ओर बेदखेड़ी में अपने घर पर आ गए थे और वहीं रह रहे थे। इन सभी को घरों में ही 14 दिन को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मरकज में जाने से किया इंकार
इन लोगों ने दिल्ली मरकज में जाने से इंकार किया है। इनका कहना है कि ये दिल्ली नहीं गए । शामली से केवल बागपत के बड़ौत क्षेत्र में आसपास ही विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रहे हैं। शासन स्तर से केवल उन जमातियों की सूचना मांगी जा रही है, जो दिल्ली मरकज में गए थे, इसलिए मरकज में जाने वालों में ये नहीं है। फिर भी इनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करा रही है। स्वास्थ्य टीम को सूचना देकर इनके नमूने जांच को भिजवा दिए गए हैं।
विनीत जायसवाल एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed