फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Quarantine patients get oxygen at home

--घर में क्वारंटाइन मरीजों को ऑक्सीजन मिले- -डीएम से मिले सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल-=-

Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Quarantine patients get oxygen at home
घर में क्वारंटाइन मरीजों को ऑक्सीजन मिले
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन के पूर्व अध्यक्ष लॉयन प्रदीप विश्वकर्मा बुधवार को विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ डीएम जसजीत कौर से मिले। उन्होंने होम आइसोलेशन कोविड एवं नॉन कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुचारु रूप से व्यवस्था की जाने, प्राइवेट वेंडर्स को अनुमति देकर होम आइसोलेट व्यक्तियों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जाने मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हॉस्पिटल में उपस्थित स्टाफ के व्यवहार में सुधार की आवश्यकता है। स्टाफ को भर्ती कर स्टाफ की कमी दूर करने, कोविड-हॉस्पिटल प्रभारी द्वारा सभी व्यवस्थाओं का सक्रिय मॉनिटरिंग की जाने, कोविड हॉस्पिटल का समय-समय पर निरीक्षण किया जानेे, हॉस्पिटल में आवश्यक वस्तुओं (ऑक्सीजन, फ्लो मीटर, एवं ऑक्सीमीटर) की पूर्ति की व्यवस्था करने पर जोर दिया। वहां पर वेंटिलेटरों को शुरू किए जाने के साथ साथ लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने एवं आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में रोटरी क्लब मिड़टाउन से रोटेरियन अजय बाबू शर्मा, लायंस क्लब दोआब से लायन रजत अग्रवाल, कांधला विकास मंच से तरुण अग्रवाल, व्यापार मंडल झिंझाना से आशीष मित्तल, भारतीय जैन संघटना शामली से सचिन जैन, मानव अधिकार से अनुराग जैन, कैराना से आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति से रमेश चंद विश्वकर्मा, सर्व सेवा सम्मान समिति से गिरधारी लाल नारंग एवम अनुज गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed