फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pyaar kiya shaadi ki aur fir nikala

प्यार किया, शादी की और फिर घर से निकाल दिया

Sun, 12 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
शामली। पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे कोर्ट मैरिज की। उसके बाद भाभी के चक्कर में आकर युवक ने उसको घर से निकाल दिया। पांच माह बीतने के बाद भी अब जब वह युवती को अपने साथ नहीं ले गया तो पीड़िता कोतवाली में पहुंची और शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


मोहल्ला माजरा रोड निवासी एक युवती को लिलौन निवासी एक युवक ने नौ माह पूर्व अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद उससे कोर्ट मैरिज कर ली। करीब चार माह तक दोनों एक साथ रहे। उसके बाद युवक अपनी भाभी के चक्कर में पड़ गया। युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसको पीट कर पांच माह पूर्व घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


युवती के पिता नहीं है और वह अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। पांच माह हो गए, कई बार पीड़िता ने अपनी ससुराल जाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने उसके साथ कई बार मारपीट कर दी। पांच माह बीतने के बाद भी जब युवक पीड़िता को लेने उसके घर पर पहुंचा तो युवती का धैर्य जवाब दे गया। रविवार को पीड़िता शहर कोतवाली में पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed