फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Punk act imposed on 53 people of criminal image

अपराधी छवि के 53 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Punk act imposed on 53 people of criminal image
शामली। पंचायत चुनावों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपराधी छवि के लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए जिले के सभी थानों को अपराधी छवि के लोगों को चिह्नित कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 53 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके तहत शहर कोतवाली पुलिस ने नौ, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने पांच,थाना गढ़ीपुख्ता ने 10 और थाना कांधला पुलिस ने 29 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी ने कहा कि जिन लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है, उनके द्वारा आगामी पंचायत चुनाव में गड़बड़ी एवं हिंसा फैलाने की प्रबल संभावना थी। जल्द ही इन सभी को जिला बदर कराने कार्रवाई की जाएगी, ताकि पंचायत चुनाव में मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed