फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Public curfew will be alerted by siren at seven in the morning

सात बजे सड़कों पर सायरन बजाकर लोगों को सचेत करेगी पुलिस

Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Public curfew will be alerted by siren at seven in the morning
सुबह सात बजे सायरन से होगा जनता कर्फ्यू का अलर्ट
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार सुबह सात बजे जनता कर्फ्यू शुरू हो जाएगा। सुबह सात बजे पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर सायरन बजाते हुए लोगों को अलर्ट करेगी। जिले में चार जोन और 58 सेक्टरों में बांटकर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।
एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार रविवार को जनता कर्फ्यू है । सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। सही सात बजे पुलिस प्रशासन के वाहन सायरन बजाते हुए सड़क गलियों में घूमेंगे जो लोगों को जनता कर्फ्यू शुरू होने के लिए अलर्ट करेंगे। इसके बाद लगातार पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहेंगी। शाम पांच बजते ही आम जनता अपने घर से घंटा, थाली आदि बजाकर ध्वनिताल करेगी, जबकि पुलिस की गाड़ियां शहर भर में सायरन और हूटर बजाकर ये काम करेगी। ये ध्वनिताल इस वायरस से पीड़ितों के उपचार और अन्य सहयोग में लगे लोगों को सैल्यूट होगा। रात नौ बजते ही फिर से पुलिस की तमाम गाड़ियां सायरन बजाकर लोगों को जनता कर्फ्यू का समय खत्म होने की जानकारी देगी। एसपी ने बताया कि जनपद में अयोध्या मसले पर फैसले के वक्त बनाए गए जोनल सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में रहकर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

कोई घूमता मिला तो समझाकर घर भेजेगी पुलिस
एसपी ने बताया कि ये जनता कर्फ्यू है। लोग अपने घरों में रहें। बहुत ही किसी इमरजेंसी की परेशानी में बाहर जाएं। यदि कर्फ्यू के वक्त पुलिस को कोई व्यक्ति घूमता मिलता है तो उससे पूछताछ नहीं होगी, बल्कि उसे घर जाने का अनुुुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी है तो बेहद संक्षिप्त कार्यक्रम करें
एसपी ने बताया कि बहुत से लोगों के यहां शादी समारोह या अन्य आयोजन हैं। इस तरह के कई लोग एसडीएम और अन्य अधिकारियों के यहां आए भी थे। सभी को सलाह दी गई है कि वह यदि बहुत जरूरी है तो केवल घर के सदस्यों को बुलाकर ही अपने कार्यक्रम करें। भीड़ जमा ना करें।
रैपिड एक्शन फोर्स बनी
प्रत्येक तहसील स्तर पर एक रैपिड एक्शन टीम के प्रभारी उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी को बनाया गया है । यह टीम लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रहकर वायरस के संबंध में संदिग्ध व्यक्ति के आइसोलेशन वार्ड में रखे जाने की दशा में डॉक्टर्स को सहयोग करेगी ।
जमाखोरी पर नजर रखेगी क्यूआरटी, दस्ता
शामली और कैराना तहसील में तीन क्यूआरटी लगाई गई हैं। इनका मुख्य कार्य कोरोना वायरस के किसी भी संदिग्ध को स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन तक लाने का होगा। दरअसल लोग लक्षण नजर आने पर भी आइसोलेशन तक आने में आनाकानी कर सकते हैं। ऐसे में विवाद की स्थिति भी उत्पन हो सकती है। इसलिए यह तीन टीमें इसी पर काम करेंगी। इसके अलावा ये टीमें बाजार में सामान की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी नजर रखेंगी। एक खास दस्ता भी इसके लिए बनाया गया है। कहीं से भी जमाखोरी या कीमत से अधिक पर सामान बेचने की सूचना पर ये काम करेगी।
जिला स्तर पर कंट्रोल रुम
जनपद स्तर पर कोरोना वायरस कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे शिफ्ट वार पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है । कंट्रोल रूम कोरोना संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित को कार्यवाही करने हेतु सूचना देगा ।
आइसोलेशन वार्ड पर भी होगी नजर
सीएचसी शामली में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड पर भी दो पुलिस टीम रात दिन के लिए लगाई गई है इस टीम का प्रमुख सीओ सिटी को बनाया है। यह टीम पीड़ित/ संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति की आइसोलेशन वार्ड में उपस्थिति के लिए डॉक्टर्स की टीम की मदद करेगी ।

शराब की दुकानें 31 तक बंद रहेंगी
जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि जिले की सभी शराब की दुकानों को कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसका पालन सभी विक्रेताओं को करना होगा।
कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम
8954833501
01398270203
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed