फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Psychiatric woman handed over to relatives

Shamli News: मनोरोगी महिला को परिजनों को सौंपा

Mon, 16 Jan 2023 06:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 16 Jan 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Psychiatric woman handed over to relatives
- 15 दिन पहले बाबरी से मिली थी महिला, वन स्टॉप सेंटर ने असम पुलिस की मदद से परिजनों का लगाया पता
विज्ञापन

फोटो

शामली। बाबरी क्षेत्र में 15 दिन पहले मिली मनोरोगी महिला को वन स्टॉप सेंटर प्रभारी ने असम पुलिस की मदद से परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
बाबरी क्षेत्र से 15 दिन पहले 112 पर कॉल आई थी कि एक मनोरोगी महिला सड़क पर भटक रही है। पुलिस ने महिला को लाकर उससे पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सकी। जिसके बाद वन स्टॉप सेंटर पर महिला को भेज दिया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि काफी पूछने के बाद महिला ने खुद को असम का बताया। जिसके बाद असम पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की मदद से महिला के परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस परिजनों को लेकर शामली वन स्टॉप सेंटर पर पहुंची और वहां सेंटर प्रभारी से संपर्क किया। जिसके बाद छानबीन कर महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मनोरोगी महिला को 15 दिन तक सेंटर मेें ही रखा गया था। प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि अभी तक 15 महिलाओं को पुर्नवास कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed