फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provincial President of Nishad Party dies in a road accident

Shamli News: निषाद पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत

Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Provincial President of Nishad Party dies in a road accident
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना से शामली जाते समय टपराना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से निषाद पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से टपरना और हाल काकानगर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कश्यप शनिवार रात बाइक पर सवार होकर झिंझाना से शामली के लिए जा रहे थे। जैसे ही टपराना गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप निषाद पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष थे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रदीप की पत्नी सलोनी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक अपने पीछे चार बच्चे और पत्नी को छोड़कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed