{"_id":"65527022ea833cd23208f674","slug":"protesting-farmers-did-not-celebrate-diwali-shamli-news-c-26-1-smrt1047-11916-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धरनारत किसानों ने नहीं मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धरनारत किसानों ने नहीं मनाई दिवाली
Tue, 14 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में किसानो के धरने पर बोलते सपा नेता डॉ सुधीर पंवार
शामली। संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के बाॅयलर हाऊस में चल रहा किसानों का धरना जारी रहा। धरनारत किसानों ने दिवाली नहीं मनाई। धरना संयोजक संजीव लिलौन ने कहा कि तीन माह पूरे होने के बाद किसान मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
सोमवार को शामली चीनी मिल के बाॅयलर हाऊस में किसानों का बेमियादी धरना 82 वें दिन जारी रहा। धरने में सपा नेता प्रोफसर सुधीर पंवार पहुंचे। धरनारत किसानों को समर्थन दिया। इस दौरान मिल परिसर में दूध की खीर बनाकर किसानों को वितरित की। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि प्रत्येक किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। दिवाली के दिन किसानों का धरना भाजपा सरकार की किसानों के प्रति संवेदनहीनता का प्रतीक है। कर्मवीर कसेरवा ने कहा कि पूरा भुगतान न होने तक धरना चलता रहेगा। चाहे किसान को इसकी कुछ भी कीमत चुकानी पड़े।