{"_id":"66f6a60fa4fc19a586078efd","slug":"protested-at-the-power-plant-in-village-bhura-for-five-hours-shamli-news-c-26-1-sal1001-128960-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गांव भूरा में पांच घंटे बिजलीघर पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गांव भूरा में पांच घंटे बिजलीघर पर धरना दिया
Fri, 27 Sep 2024 06:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
भूरा बिजलीघर पर हंगामा करते लोग। सौजन्य: बिजली विभाग
शामली। बकाया वसूली के दौरान उपभोक्ता व उसके परिवार के लोगो ने विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर दी। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई। वही तहरीर देने से खफा 40-50 ग्रामीणों ने बिजली घर पर धरना देते हुए पांच घंटे तालाबंदी करते हुए बिजलीघर बंद करा दिया।
बृहस्पतिवार को खेड़ी करमू बिजलीघर के एसडीओ मुकेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ बकाया वसूली के लिए गांव भूरा पहुंचे। इस दौरान टीम ने एक बकायेदार का कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो उपभोक्ता व उसके परिवार के लोगो ने विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। उक्त मामले में एसडीओ ने कैराना कोतवाली पर तहरीर दी। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे 40-50 ग्रामीण भूरा बिजली घर पर पहुंचे तथा धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों को मौके से भगाकर बिजली घर पर ताला लगा दिया तथा सप्लाई बंद करा दी।
करीब पांच घंटे के बाद रात करीब 8 बजे सप्लाई चालू की जा सकी। सप्लाई बंद रहने के चलते गंदराऊ, बराला, जंधेड़ी आदि गांव में लोगो को परेशानी का सामना करना पडा। भूरा के पूर्व प्रधान चौधरी अहसान ने बताया कि बिजली सप्लाई करीब पांच घंटे बंद रही। मामले में एसडीओ मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि बकाया वसूली के दौरान टीम के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की गई थी। बाद में 40-50 लोगो ने बिजली घर पर जाकर लाइनमैन व कर्मचारियों को भगा दिया तथा बिजली घर पर ताला लगा कर सप्लाई करीब पांच घंटे तक बंद रखी। मामले में कोतवाली में तहरीर दे दी गई। उधर पुलिस के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा तहरीर दी गई है।