{"_id":"5776b6894f1c1bd42c79b191","slug":"protest-against-power-cut-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कैराना में प्रदर्शन करते मोहल्ला गुंबद के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में बिजली कटौती और विद्युत लाइन में फाल्ट आने से परेशान मोहल्ला गुंबद की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचकर समस्या के समाधान की मांग की।
मोहल्ला गुंबद में हर रोज लाइनों में फाल्ट आने के कारण मोहल्ले वाले काफी परेशान हैं। प्रमोद कुमार, गोपाल, सर्वेश, गीता, मिथलेश आदि का कहना है कि एक बार लाइन में फाल्ट आने पर मोहल्ले वाले रुपये इक्टठा कर लाइन मैन को देने के बाद लाइन ठीक कराते हैं, लेकिन अगले ही दिन फिर से लाइन में दूसरा फाल्ट आ जाता है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी जर्जर विद्युत लाइन को नहीं बदला जा रहा है।
शुक्रवार को मोहल्ले के लोग भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को लाइन में बार-बार फाल्ट आने की कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। हर बार उन्हें लाइनमैन को 500 रुपये देकर लाइन ठीक करानी पड़ती है। अनिल चौहान ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह विद्युत निगम अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे।