{"_id":"66cf97e504476713f40a54f4","slug":"protest-against-crime-immediately-inform-police-on-time-sp-shamli-news-c-26-1-aur1003-127037-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध का तुरंत करें विरोध, समय पर पुलिस काे दें सूचना : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध का तुरंत करें विरोध, समय पर पुलिस काे दें सूचना : एसपी
Thu, 29 Aug 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
शामली सिल्वर वेल्स स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र छात्राओं को जानकारी देते एसपी
शामली। शहर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसपी रामसेवक गौतम ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात व नए कानून का पाठ पढ़ाया। वहीं अपराध का तुरंत विरोध करते हुए पुलिस को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया।
बुधवार को पुलिस की पाठशाला में एसपी रामसेवक गौतम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सभी को अपने साथ होने वाले अपराध का तुरंत विरोध करना चाहिए और उसी दिन पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। जिससे समय रहते अपराध बढ़ने पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा अंग्रेजों के जमाने के कानून अब खत्म हो गए हैं। नए कानून में काफी बदलाव हुआ है, जिसका सभी को पता होना चाहिए। अब कोई भी अपराध होने पर कहीं से भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने सभी को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया। रात में महिला व युवतियों एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए 112 पर कॉल कर लाभ लेने की बात कही। सभी से पुलिस स्टेशन में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी करने के लिए प्रेरित किया। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए सभी को अपने परिजनों को से यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
18 वर्ष से पहले मोबाइल का इस्तेमाल न करने और साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी। हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। संचालन संजय मित्रा ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य एके गोयल, मोहनलाल मौजूद रहे।