{"_id":"6ae8e60bde886a65df06ed7c","slug":"protest-against-construction-of-underpass-at-ahmedpur-railway-crossing-work-halted-shamli-news-c-26-1-sal1002-177365-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अहमदपुर रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का विरोध, काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अहमदपुर रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का विरोध, काम रुका
Tue, 03 Nov 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन गेस्ट हाउस में वार्ता करते रेलवे अधिकारी व पूर्व मंत्री सुरेश राणा और अन्य। ग्रामीण
जलालाबाद। गंगोह-तीतरों मार्ग स्थित अहमदपुर रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने विरोध किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की मध्यस्थता के बाद रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने पर सहमति जताई।
रेलवे के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार और अवर अभियंता अभिषेक टीम के साथ अंडरपास का निर्माण शुरू कराने पहुंचे थे। फाटक के पास रेलिंग हटाकर गड्ढा खोदने का काम शुरू होते ही भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष चक्रेश राणा, राव गयासुद्दीन और ओम प्रकाश सैनी सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया। मामले की जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को दी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को थानाभवन स्थित गेस्ट हाउस में वार्ता के लिए बुलाया।
वार्ता में सुरेश राणा ने अधिकारियों को याद दिलाया कि पूर्व में धरना-प्रदर्शन के दौरान अंडरपास नहीं बनाने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से बरसात के दिनों में जलभराव होगा और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने इस स्थान पर अंडरपास के बजाय फ्लाईओवर बनाने की मांग की। साथ ही जल्द दिल्ली जाकर रेल मंत्री से मुलाकात करने की बात कही।
विज्ञापन
रेलवे के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि अंडरपास का काम शुरू कराया गया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद फिलहाल निर्माण कार्य रोकने का निर्णय लिया गया है।