फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proposal to install 250 pillars sent to the government

शासन से बजट आते ही हरियाणा सीमा पर लगेंगे पिलर

Sun, 05 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Proposal to install 250 pillars sent to the government
कैराना (शामली)। हरियाणा यूपी सीमा विवाद में सीमा पर नए पिलर लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 250 बाउंड्री पिलर का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट आने के बाद जल्द ही सीमा पर सर्वे कराकर नए पिलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

करीब तीन माह हरियाणा यूपी सीमा विवाद के हल के लिए बागपत जिले में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसके बाद कैराना एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शामली जिले की सीमा से लगती हरियाणा के जिला पानीपत और करनाल की सीमा पर 1974 में दीक्षित आयोग के द्वारा लगाए गए पिलर का सर्वे किया था। हरियाणा और यूपी की सर्वे टीम ने जाइंट रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी थी। 10 दिन पहले एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को बुलाकर यूपी प्रशासन द्वारा सीमा पर लगाए जाने वाले 250 बाउंड्री पिलर का स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सर्वे टीम के इंचार्ज नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता ने बताया कि शामली जिले की सीमा पर कुल 448 बाउंड्री पिलर में से 250 पिलर यूपी प्रशासन लगाएगा। साथ ही 95 सब रिफरेंस पिलर और चार मुख्य पिलर भी लगाए जाएंगे। 95 सब रिफरेंस पिलर और चार मैन पिलर का बजट पहले ही आया हुआ था। पीडब्ल्यूडी ने 250 बाउंड्री पिलर का स्टीमेट बनाकर डीएम को भेज दिया था। जिलाधिकारी कार्यालय से स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। शासन से बजट आने के तुरंत बाद सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के द्वारा सीमा का सर्वे कराकर नए पिलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed