फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proposal for three crore development works passed

तीन करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास

Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Proposal for three crore development works passed
तीन करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

ऊन। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में सदस्यों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर विचार करते हुए तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पास किए गए।

शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय के चौधरी चरण सिंह सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। ब्लाक प्रमुख मेम कला की अध्यक्षता एवं परियोजना अधिकारी एवं बीडीओ ज्ञानेश्वर तिवारी के संचालन में हुई बैठक में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त के अंतर्गत सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। इन प्रस्तावों के आधार पर करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, आंगनबाड़ी व समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों ने सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को दी। 68 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 38 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। जिला परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी ने सभी प्रधानों से गांव में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा सफाई रखने पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकार की गाइडलाइन का पालन करने को कहा। बैठक में एडीओ मुकेश कुमार, विजय सक्सेना, केसी मौर्य, पशु चिकित्सक डॉ. हमेंद्र लांबा, मनरेगा लेखाकार राजकुमार तायल, वैभव निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed