फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Processions were taken out with great pomp in Shamli-Banat

Shamli News: शामली-बनत में धूमधाम से निकालीं शोभायात्राएं

Tue, 03 Feb 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Processions were taken out with great pomp in Shamli-Banat
शामली में रविदास जयंती पर निकली शोभा यात्रा । संवाद
शामली। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर सोमवार को शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आपसी सौहार्द और देश की एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल, समिति के अध्यक्ष सतेंद्र धीरयान, सभासद संदीप कुमार ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर धीमानपुरा, शिव चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, बरखंडी रोड, नंदूप्रसाद, पंसारियान, गोशाला रोड, बैंड मार्किट, बड़ीआल आदि मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल झांकियों से देश की एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सतेंद्र कुमार, कंवरपाल, राजेश कुमार, राजबहादुर, सभासद संदीप कुमार, गुलजार मंसूरी, रोबिन गर्ग, कालू कुरैशी, विनोद तोमर, संदीप निर्वाल, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, वीरपाल, श्रवण कुमार, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कस्बा बनत स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत चेयरमैन पति धर्मवीर सिंह ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा आजाद नगर, हकीकत नगर और मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में संत रविदास समेत कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर सतपाल सिंह, सुंदरपाल, राजकुमार, अनुज कुमार, ज्ञानदास, धर्मसिंह, सुभाष, बीरबल आदि मौजूद रहे।

शामली में रविदास जयंती पर निकली शोभा यात्रा ।   संवाद

शामली में रविदास जयंती पर निकली शोभा यात्रा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed