{"_id":"67fd629da2e85c824f069f45","slug":"processions-were-taken-out-across-the-district-and-flowers-were-showered-shamli-news-c-26-1-aur1003-140267-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले भर में निकालीं शोभायात्राएं, पुष्प वर्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले भर में निकालीं शोभायात्राएं, पुष्प वर्षा की
विज्ञापन
शामली। जिले में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए और शोभायात्रा निकाली गईं। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारकर उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
अजंता चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर नागरिकों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद डाॅ. भीमराव आंबेडकर आश्रम सेवा समिति शामली के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कईं झांकियां भी शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल व विजय कौशिक रहे। महिपाल जाटव, पूरणचंद जाटव, सतेंद्र धीरयान ईश्वर जाटव, सुनील जाटव, विनोद जाटव, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी मोहित बेनिवाल रहे। समारोह में बाबा साहब के जीवन पर आधारित वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके जीवन काल की चुनौतियों और संघर्षों को भी दिखाया गया। मोहित बेनिवाल ने सभी को संविधान की प्रतिज्ञा भी दिलाई। एडीएम संतोष कुमार, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व थानाभवन विधायक अशरफ अली ने भी आंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, अरविंद झाल, अमित कुमार, डॉ. मुबारक अली, सतेंद्र कुमार, कंवरपाल, मास्टर प्रदेशी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट लोकेश कटारिया, रामस्वरूप वाल्मीकि, रविंद्र कुमार, मनीष कुमार, डॉ़ सुरेश चंद, अरुण झंझोट, विनोद सैन आदि मौजूद रहे।